मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

19 दिसंबर 2010

राजर्षि टंडन मुक्त विवि का दीक्षांत समारोह 21 को

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि का पांचवा दीक्षांत समारोह 21 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा। फाफामऊ स्थित विवि के मुख्य भवन में दोपहर बारह बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा एवं शोध छात्र उपाधि से दीक्षित होंगे। समारोह में सत्र 2009 तथा जून 2010 की परीक्षा उत्तीर्ण लगभग नौ हजार लोगों को उपाधि प्रदान की जाएगी। शनिवार को कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि के कुलाधिपति एवं प्रदेश के राज्यपाल महामहिम बीएल जोशी करेंगे। मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जीए सिंघवी दीक्षांत भाषण देंगे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षामंत्री डा. राकेश धर त्रिपाठी होंगे। इसमें विभिन्न विद्याशाखाओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों में 18 स्वर्ण पदक प्रदान किये जाएंगे(दैनिक जागरण,इलाहाबाद,19.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।