झारखंड अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने छठा केन्द्रीय वेतन भुगतान की मांग उपायुक्त से की है। शिक्षकों का आरोप है कि शिक्षा कर्मी को 11 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संघ के नेताओं ने बताया कि दूमका, जामताड़ा, पाकुड़, पश्चिमी सिंहभूम व गिरीडीह जिले में वेतन निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर छठा केन्द्रीय वेतन भुगतान कर दिया गया है। अत: विभागीय संकल्प ज्ञापंक 1858-17 सितम्बर 2009 के आलोक में वेतन भुगतान की कार्रवाई करने की मांग की। यह जानकारी संघ के सचिव थियोदर तिग्गा व अध्यक्ष फादर बर्बट कुजूर ने दी(दैनिक जागरण,सिमडेगा,19.12.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।