झारखंड लोक आयोग (जेपीएससी) द्वारा बीआईटी सिंदरी में 63 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार की तिथि निर्धारित कर दी गई है। आयोग कार्यालय में 22, 23 और 24 दिसंबर को साक्षात्कार लिया जाएगा। जेपीएससी द्वारा आवेदकों को इंटरव्यू लेटर भेजे जा रहे हैं। इस संबंध में आयोग द्वारा जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। साक्षात्कार के माध्यम से 22 प्रोफेसर, 29 एसोसिएट प्रोफेसर और 12 लेक्चरर के पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा की जाएगी। अभ्यर्थियों की नियुक्ति अनुशंसा अधियाचना रोस्टर के अनुसार की जाएगी।
104 आवेदन रिजेक्ट : जेपीएससी ने स्क्रूटनी के क्रम में अर्हता पूरी नहीं करनेवाले 104 आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया है। इसमें प्रोफेसर के 20, एसोसिएट प्रोफेसर के 62 और लेक्चरर के 22 आवेदन शामिल हैं। नियुक्ति के लिए 184 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिए थे, जिनमें से 104 अस्वीकृत कर दिए गए।
साक्षात्कार में भाग लेंगे 80 आवेदक
जेपीएससी द्वारा प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफे सर और लेक्चरर के लिए आयोजित नियुक्ति साक्षात्कार में 80 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें प्रोफेसर के लिए 14, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 43 और लेक्चरर पद के लिए 23 आवेदक शामिल होंगे।
आवेदक से अधिक पद
बीआईटी, सिंदरी में नियुक्ति के लिए प्रोफेसर के 22 पदों के विरुद्ध 34 आवेदन जेपीएससी को मिले थे, जिसमें 20 अस्वीकृत कर दिए गए।
स्क्रूटनी का कार्य पूरा
जेपीएससी द्वारा बीआईटी, सिंदरी में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और लेक्चरर के पदों के लिए साक्षात्कार की तिथि तय कर दी गई है। आवेदकों को साक्षात्कार लेटर भेजा जा रहा है।
सजीव लोचन, परीक्षा नियंत्रक, जेपीएसी(राकेश,दैनिक भास्कर,रांची,12.12.2010)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।