रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर दो साल पहले आवेदन करने वालों को यह राहत देने वाली खबर है। रेलवे बोर्ड उनकी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। रेल मंत्रालय द्वारा ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए हरी झंडी दिखाये जाने के बाद उत्तर मध्य रेलवे जोन से रुके 2968 पदों पर भी भर्ती होगी। उत्तर मध्य रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ उपमुख्य कार्मिक अधिकारी कार्यालय द्वारा 2007-08 में ग्रुप डी के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगा गया था। उस दौरान पूरे देश से आवेदन आये थे। इसकी परीक्षा के लिए योग्य आवेदकों की सूची तैयार कर ली गई थी लेकिन इसी बीच मंत्रालय ने भर्ती प्रक्रिया अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी। तब से आवेदक इस पर टकटकी लगाए थे। इन पदों में 1313 पद सामान्य जाति, 369 पद अनुसूचित जाति, 682 पद अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 608 पद शामिल हैं। भूतपूर्व सैनिकों के लिए 591 पद और विकलांगों के लिए दस सीट आरक्षित है(विशाल सिंह,दैनिक जागरण,इलाहाबाद,7.12.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।