मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

07 दिसंबर 2010

भारतीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी संस्थान,इलाहाबादःवैज्ञानिकों से सीधे संवाद करेंगे छात्र

भारतीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद में 8 से 14 दिसम्बर के मध्य आयोजित तीसरे वैज्ञानिक समागम में देशभर के 26 प्रदेशों के कक्षा 10 के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। इंस्पायर कार्यक्रम के तहत छात्रों का चयन कक्षा में प्राप्त अधिकतम प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम मेरिट की घोषणा कर दी है। प्रत्येक राज्य के न्यूनतम 1 प्रतिशत छात्रों को इंस्पायर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। तमिलनाडू एवं आंध्र प्रदेश के बच्चों के लिए मेरिट सर्वाधिक उछाल वाली है। यहां पर 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को वैज्ञानिक समागम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। सीबीएसई एवं आइसीएसई के क्रमश: 93 एवं 92 प्रतिशत छात्र इंस्पायर कार्यक्रम के लिए अर्ह होंगे। उत्तर प्रदेश के छात्रों का चयन के लिए सर्वाधिक कम मेरिट यानी दसवीं कक्षा में 70 प्रतिशत अंक पर होगा। सभी राज्यों के शीर्ष मेरिट के एक प्रतिशत ही छात्र भाग ले पाएंगे। इन वैज्ञानिकों का नोबेल वैज्ञानिकों सहित देश के शीर्ष वैज्ञानिकों के साथ सीधा संवाद होगा। ट्रिपल आइटी में उतरने वाली वैज्ञानिकों की आकाशगंगा देश विदेश के वैज्ञानिकों के साथ स्कूली बच्चों के लिए खास होगी। संस्थान द्वारा कटआफ मेरिट में 70 प्रतिशत से 93 प्रतिशत छात्र ही प्रतिभाग ले पाएंगे। सीबीएसई के छात्रों के लिए न्यूनतम कटआफ 93 प्रतिशत एवं आईसीएसई के लिए 92 प्रतिशत रखी गई है। प्रादेशिक माध्यमिक बोर्ड में बच्चों में छात्रों के न्यूनतम अर्हता अंकों का विवरण इस प्रकार है। आंध्रप्रदेश 90, आसाम 88, बिहार 73, छत्तीसगढ़ 82, गोवा 85, गुजरात 86, हरियाणा 85, हिमाचल प्रदेश 76, जम्मू कश्मीर 77, झारखण्ड 75, कर्नाटक 72, केरल 77, मध्य प्रदेश 85, महाराष्ट्र 80, मणिपुर 75, मेघालय 69, मिजोरम 85, नागालैंड 70, उड़ीसा 81, पंजाब 76, राजस्थान 80, त्रिपुरा 75, पश्चिम बंगाल 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को इंस्पायर कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। जनसम्पर्क अधिकारी पंकज मिश्र की सूचना के अनुसार छात्रों का नोबेल वैज्ञानिकों के साथ देश विदेश के शीर्ष वैज्ञानिकों के साथ सीधा संवाद होगा। छात्र अपनी जिज्ञासा तकनीक एवं प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों के साथ बाट सकेंगे। कार्यक्रम 8 से 14 दिसंबर के मध्य संस्थान प्रांगण में आयोजित किया जाएगा(दैनिक जागरण,इलाहाबाद,7.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।