मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

19 दिसंबर 2010

अगले साल 4,000 कर्मचारियों की भर्ती करेगा केनरा बैंक

केनरा बैंक ने बड़े स्तर पर कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बनाई है। बैंक 2011 की दूसरी तिमाही में 4,000 कर्मचारियों की भर्ती करेगा।

केनरा बैंक के सीएमडी एस.रमण ने बताया, हमने 4,000 नए कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें से 50 प्रतिशत कर्मचारियों की भर्ती लिपिक वर्ग में की जाएगी। उन्होंने कहा कि करीब 1100 लोगों की नियुक्ति सीए, कृषि स्नातक, आईटी और एमबीए स्नातक जैसे विशेष खंडों में की जाएगी। भर्ती का अभियान चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा।


यह अगले साल की दूसरी तिमाही में पूरा हो जाएगा। उन्होंनेबताया कि इस समय बैंक के कर्मचारियों की संख्या 43,000 है। इस समय बैंक के एटीएम की संख्या 2,100 है जो अगले कुछ वषो' में बढ़कर 4000 पहुंचने की संभावना है।
(इकनॉमिक टाइम्स,तिरूचिरापल्ली,17.12.2010)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।