मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

19 दिसंबर 2010

पश्चिमी चंपारणःआंगनबाड़ी केन्द्रों की चयन सूची पर हंगामा

प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक हंगामेदार रही। आईसीडीएस के अंतर्गत नए आंगनबाड़ी केन्द्रों के चयनसूची को देख जनप्रतिनिधि भड़क उठे। किसने बनाया यह सूची यह देखो, कैसा अन्याय है, किसी पंचायत को तीन तीन नए केन्द्र की अनुशंसा तो किसी पंचायत में एक भी नहीं। सीडीपीओ वीणा शर्मा ने ज्योंही केन्द्रों के चयन सूची को सदन में सुनाया। सदस्यों ने एक साथ ऊंची आवाज में सूची रद्द करो का नारा बुलंद करने लगे। सीडीपीओ श्री शर्मा ने बताया कि मुखिया एवं समिति सदस्यों से नयी सूची में जोड़ घटाव की अनुशंसा मांगी गयी है। एससी कोटि से बचे इंदिरा आवास को सामान्य कोटि के अभ्यर्थियों से भरने का प्रस्ताव पारित हुआ। बीज वितरण में जनप्रतिनिधियों का नाम घसीटे जाने पर हंगामा हुआ और सदस्य बीएओ से जवाब जानना चाहा(दैनिक जागरण,चनपटिया,19.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।