मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

19 दिसंबर 2010

रेलवे भर्ती बोर्ड,इलाहाबाद की इंजीनियर परीक्षा आज

रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा आज हो रही है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा के लिए 61 केंद्र बनाए गए हैं। अवर अभियंता और सेक्शन इंजीनियर पद के लिए इस परीक्षा में 50 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा के मद्देनजर रेल प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किया है।
रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए टीम का गठन किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए शनिवार को सायंकाल से ही परीक्षार्थियों के यहां पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न रेलगाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। इस फेहरिस्त में इलाहाबाद-चुनार पैसेंजर को मुगलसराय तक बढ़ाया गया है। यह गाड़ी कैलहट, अहरौरा रोड और जिवनाथपुर स्टेशनों पर रुकते हुए मुगलसराय पहुंचेगी। सामान्य श्रेणी के दो अतिरिक्त डिब्बे ग्वालियर से बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगकर इलाहाबाद आएंगे और वापसी में बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगकर ग्वालियर जाएंगे। इसी प्रकार दो सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे मथुरा-इलाहाबाद एक्सप्रेस में मथु़रा से लगकर इलाहाबाद आएंगे और यही डिब्बे वापस मथुरा जाएंगे। गोरखपुर से चौरीचौरा एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त डिब्बे लगकर इलाहाबाद आएंगे और वापसी में उसी गाड़ी से गोरखपुर जाएंगे। इसी क्रम में सामान्य श्रेणी के दो अतिरिक्त डिब्बे छपरा से सारनाथ एक्सप्रेस में लगकर इलाहाबाद आएंगे और वापसी में रविवार को उसी गाड़ी से छपरा जाएंगे(दैनिक जागरण,इलाहाबाद,19.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।