प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह समन्वयक उपेंद्र दास ने प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व सामुदायिक शिक्षकों को पत्र प्रेषित कर 40 विद्यार्थियों के पठन पठन में एक पारा शिक्षक से कार्य लेने का निर्देश दिया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि छात्र संख्या के अनुसार ही 40 अनुपात एक के आधार पर चयनित पारा शिक्षक से विद्यालय में कार्य लें। उन्होंने अतिरिक्त पारा शिक्षक से कार्य नहीं लेने का निर्देश दिया है। डीईओ के इस पत्र के बाद क्षेत्र के पारा शिक्षकों के बीच दहशत का माहौल है। वहीं ग्राशिस अध्यक्ष व सचिव भी दुविधा की स्थिति में हैं कि किससे कार्य लें और किससे नहीं लें(दैनिक जागरण,मांडू-हजारीबाग,15.12.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।