मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

02 दिसंबर 2010

कौशाम्बीःनौकरी के नाम पर 75 लोगों से ठगी

कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में नौकरी दिलाने वाले एक रैकेट 75 लोगों को झांसा देकर ठग लिया। ठगी का शिकार हुए पीडि़तों ने गैंग में शामिल दो सदस्यों से अपने रुपये मांगे तो एक युवक ने सभी को फर्जी मुकदमें में फंसवा देने की धमकी दी और वहां से निकल लिए। करारी की रानी केशरवानी, वीरेंद्र कुमार, अनवारुल, श्रीचंद्र, संजय, पवन आदि लोगों ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि जून माह में उनसे एक युवती मिली और अपने आपको भरवारी का रहने वाला बताया। धीरे-धीरे दोस्ती होने के बाद उसने उक्त सभी लोगों से कहा कि उसके पिता इलाहाबाद की एक संस्था में काम करते हैं। वह बेरोजगारों को रोजगार दिलाते हैं। इसके एवज में प्रत्येक व्यक्ति 650 रुपए लिए गए। उसने यह भी बताया कि सभी बेरोजगार युवक अपने नीचे कम से कम दस टीचर बनाकर पढ़ाई करने वाले बच्चों को इकट्ठा करें। इतना करने पर उन्हें चार हजार रुपये प्रति माह देने का झांसा दिया गया। सभी ने 15 लोगों ने अपनी नीचे करीब 60 टीचरों को जोड़ा और 80 हजार रुपये इकट्ठा करके उक्त युवती को सौंप दिये। इसके बाद इलाहाबाद से दो युवक आए और रुपये लेकर चले गए। डेढ़ माह बीतने के बाद जब पीडि़त शिक्षकों को महीने में मिलने वाला मानदेय नहीं मिला तो उक्त युवती व उसके पिता से कारण पूछा गया। उसने रुपये ले जाने वाले दोनों युवकों को बुलाया और सभी पीडि़तों को धमकी दिलवाई। युवती ने उन्हें भाग जाने का इशारा कर दिया। अब युवती व उसके पिता से रुपये की मांग की जाती है तो वह भी कहीं शिकायत करने पर तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं। इलाके में चर्चा है कि अपने आपको भरवारी की निवासिनी बताने वाली उक्त युवती इसी तरह लोगों को झांसा देकर ठगने का काम करती है। इसी तरह कई लोगों भी ठगी का शिकार बनाया गया है। एसपी ने थानाध्यक्ष को मामले की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष आनंद सिंह का कहना है कि यदि पीडि़त लोग उनसे शिकायत करते हैं तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी(दैनिक जागरण,कौशाम्बी,2.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।