मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

02 दिसंबर 2010

पूर्व-मध्य रेलवेःग्रुप-डी की परीक्षा दोबारा होगी

पूर्व-मध्य रेलवे में ग्रुप डी के लिए भर्ती की चयन प्रक्रिया पर रेलवे बोर्ड ने रोक लगा दी है। अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। पूर्व रेलमंत्री लालू यादव के कार्यकाल 2007 में साढ़े सात हजार नौकरियों के लिए शारीरिक दक्षता की जांच के बाद लिखित परीक्षा संपन्न हो चुकी थी। लेकिन परीक्षा में अनियमितता को देखते हुए बोर्ड ने इसे निरस्त करते हुए दोबारा चयन करने का निर्देश जारी किया है। जल्द ही इसके लिए सूचना जारी की जाएगी।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जल्द ही आवेदनकत्र्ता को इस बाबत सूचना दी जाएगी। गौरतलब है कि इसके लिए दोबारा आवेदन नहीं लिया जाएगा। आवेदनकत्र्ता को कम से कम एक महीने पहले इसकी सूचना दी जाएगी, ताकि वे इसके लिए अपनी तैयारी कर सके। उन्हें शारीरिक दक्षता जांच में पास होने के बाद लिखित परीक्षा देनी होगी(दैनिक भास्कर,पटना,1.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।