आ है। विवि के कुलपति प्रो. सुनील कुमार गुप्ता और रूस के अलताई विवि के निदेशक डॉ. एमवाई शिशिन ने शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिए हस्ताक्षर किए है। विवि की ओर से एमओयू पर हस्ताक्षर करवाने के लिए रूस के अलताई विवि को समझौता प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर दोनों यूनिवर्सिाटी की सहमति से हस्ताक्षर किए गए हैं।
समझौता ज्ञापन के तहत अनुसंधान के सामान्य क्षेत्रों की पहचान की जाएगी, इसमें ऊर्जा संरक्षण के तरीकों का आदान-प्रदान तथा प्रकृति से अन्य ऊर्जा स्त्रोतों की पहचान शामिल है। इस दौरान जलवायु परिवर्तन अध्ययन, परिस्थिति और क्षेत्रों के सतत् विकास की जानकारी आदान-प्रदान करने पर भी बल दिया जाएगा। विवि के कुलपति प्रो. गुप्ता ने बताया कि प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता का ब्यौरा तैयार किया जा रहा है। दूरवर्ती शिक्षा में आपसी योगदान, ऊर्जा संरक्षण के उपायों के साथ विकल्पों को भी शोध के दायरे में रखा गया है। विवि की ओर से एक और प्रस्ताव अलताई कृषि यूनिवर्सिटी को भी भेजा है, इस पर जल्द ही समझौता होगा। प्रो. गुप्ता का कहना है कि दोनों संस्थान अभी संयुक्त प्रोजेक्ट प्रस्ताव तैयार करेंगे और शोध से संबंधित अद्धवार्षिक पत्रिका का प्रकाशन करेंगे। साथ ही एक संयुक्त मोनोग्राफ तैयार करेंगे, इसके बाद शैक्षणिक संकायों का आदान-प्रदान भी शुरू होगा(दैनिक जागरण,शिमला,2.12.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।