मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

02 दिसंबर 2010

मध्यप्रदेशःकालेज के नाम पर दुकान चलाने वालों की शामत

उच्च शिक्षा के नाम पर दुकान चलाने वाले कालेजों पर सूबे में हो रही छापामार कार्रवाई से हड़कम्प मचा हुआ है। सरकारी महकमे ने पिछले दिनों भोपाल समेत सत्रह जिलों के 29 संस्थानों में छापा मार कार्रवाई कर अवैध गतिविधियों को पकड़ा। इन संस्थानों में बिना उपयुक्त मान्यता और सम्बद्धता के पाठ्यक्रम संचालित कर धोखाधड़ी की जा रही थी।
राज्य सरकार को पूर्व में यह शिकायतें मिली थी कि कई संस्थान ऐसे संचालित हो रहे है जिनके पास विश्वविद्यालय की मान्यता और सम्बद्धता नहीं है। इन शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री प्रभाशु कमल के साथ गोपनीय रणनीति बनाई। शिकायतों से संबंधित संस्थानों के निरीक्षण के लिए राज्य स्तरीय दल बनाया गया। हर जिले के लिए अलग-अलग दल बनाये गये। किसी दल में उस जिले के अधिकारी नहीं शामिल किए गये। दल को संबंधित स्थान पर पहुँचने के बाद ही यह बताया गया कि उन्हें किस शिक्षण संस्थान का निरीक्षण करना है।
इस कार्यवाही में फर्जी डिग्री बेचने वाले कई संस्थान पकड़ में आए है। इन सभी संस्थानों के संचालकों के विरूद्व एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है। कुछ स्थानों पर संस्थानों को सील भी किया गया है।
उच्च शिक्षा मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत प्रावधानों के अनुरूप कोई भी शिक्षण संस्थान संबंधित क्षेत्राधिकार के विश्वविद्यालय की मान्यता और सम्बद्धता के बिना संचालित नहीं हो सकता। अन्य राज्य के किसी भी विश्वविद्यालय से सम्बद्धता प्राप्त कर संस्थान संचालित करना अवैध है और यह धोखाधड़ी है।

विभाग द्वारा छापामार कार्यवाही के अन्तर्गत जिन 29 संस्थानों के विरूद्व कार्यवाही की गई है, उनके नाम इस प्रकार है:- पीसी टेक्नीकल होशगाबाद, सिम्वायसिस ग्रूप ऑफ कॉलेज ग्वालियर, अपार्क इन्स्टीट्यूट ऑफ एम्प्लायमेंट एज्यूकेशन एंड रिसर्च ग्वालियर, नुसरोल इन्स्टीट्यूट मेनेजमेंट एंड टेक्नीकल एज्यूकेशन ग्वालियर, इंजीनियर कम्वाईड प्रोफेशनल कॉलेज ग्वालियर, कैरियर इन्स्टीट्यूट ऑफ मेनेजमेंट ग्वालियर, ओमशिवाय शिक्षा समिति ग्वालियर, न्यकैशल ग्वालियर, रीवा टेक्नीकल कॉलेज, मेनेजमेंट ऑफ टेक्नोलॉजी इन्स्टीट्यूट ऑफ इंडिया सागर,डेवलप इन्स्टीट्यूट कम्प्यूटर एप्लीकेशन जबलपुर, सिग्मा इन्स्टीट्यूट ऑफ केरियर डेवलपमेंट भोपाल, विनायक ब्राइट केरियर इन्स्टीट्यूट भोपाल, ओम साई इन्स्टीट्यूट ऑफ मेनेजमेंट भोपाल, फेम इन्स्टीट्यूट ऑफ इन्टीग्रेटेड मेनेजमेंट भोपाल, आई.पी.एस.एकेडमी इन्दौर, प्रोटन एज्यूकेशन ट्रस्ट इन्दौर, इन्दौर मैनेजमेंट इन्स्टीट्यूट, अरिहंत कॉलेज हॉस्पीटल सोसायटी इन्दौर, सरस्वती ज्ञान मंदिर धार, श्री हनुमन्त लकी इन्स्टीट्यूट टीकमगढ़, इन्टरनेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ बिजनेश्स प्रोफेशियन्सी उज्जैन, आयुष्मान इन्स्टीट्यूट टेक्नोलॉजी भिण्ड, यूनिक हाईटेक इन्स्टीट्यूट विदिशा, सिलिको ब्राईट डिग्री कॉलेज कटनी, पिनाकल कॉलेज ऑफ हायर एज्यूकेशन बड़वानी, आर.जी.एम.

इन्स्टीट्यूट ऑफ आई.टी.मेनेजमेंट शहडोल, फ्यूचर इन्स्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर साइंस अनूपपुर, माईल स्टोन ऑफ एज्यूकेशन मुरैना(दैनिक जागरण,भोपाल,2.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।