मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

06 दिसंबर 2010

राजस्थानःव्याख्याताओं की नियुक्ति शुरू

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने राजस्थान लोक सेवा आयोग से चयनित स्कूली व्याख्याताओं को पदस्थापित करना शुरू कर दिया है। रविवार को पांच विषयों में पदस्थापन की 11 सूचियां निदेशालय से जारी हुई। शेष रहे दो विषय के नियुक्ति आदेश भी जल्दी ही जारी हो जाएंगे।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक भास्कर ए. सांवत ने अर्थशास्त्र में 46, समाजशास्त्र में 14, चित्रकला में 16, राजस्थानी में तीन तथा लोक प्रशासन में पांच व्याख्याताओं को नियुक्ति दी है। इस तरह पहले चरण में 84 पदों पर स्कूली व्याख्याताओं को नियुक्ति दी गई है। जिन सेवारत शिक्षकों को व्याख्याता के रूप में नियुक्ति मिली है, उन्हें पहले से विद्यमान वेतनमान ही मिलेगा जबकि शेष को नए नियमों के मुताबिक नियत वेतनमान दिया जाएगा(राजस्थान पत्रिका,बीकानेर,6.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।