मार्केटिंग सिर्फ पेशेवरों के लिए नहीं है, यह एक दर्शन है जो हर जगह लागू होता है। दस वर्ष पहले तक की बात करें तो लोग पत्र-पत्रिकाओं, प्रदर्शनी या फिर एक-दूसरे से बातचीत आदि के माध्यम से कंपनी, उत्पाद या सेवाओं के बारे में जान पाते थे, पर इंटरनेट ने सब बदल दिया है, इसकी स्वीकार्यता दिनोंदिन बढ़ रही है। यदि आप भी इंटरनेट के माध्यम से अपनी मार्केटिंग की ओर बढ़ना चाहते हैं, तो वेबसाइट की दुनिया के बेसिक्स को समझना आपके लिए जरूरी होगा।
इस माध्यम के जरिए कहीं भी, किसी भी वक्त लोग आपकी तरह के प्रोडक्ट की सर्च कर रहे होते हैं। आपकी वेबसाइट के जरिए सप्ताह में सातों दिन लोग आपके बारे में जानते हैं। यदि लोग आपकी वेबसाइट के बारे में नहीं भी जानते, तो भी विभिन्न लोकप्रिय सर्च इंजनों की मदद से भी आप अपने व्यवसाय, उत्पाद, सेवा और विचार की पैठ लोगों तक बनाने में कामयाब हो जाते हैं।
इंटरनेट का माध्यम ट्रेड डाइरेक्ट्रीज और येलो पेजेज़ आदि को भी अच्छी चुनौती दे रहा है। ध्यान रखें कि लोग अक्सर पहले दस रिजल्ट देखते हैं। यदि वे आपको पहले दस रिजल्ट में नहीं तलाशने में कामयाब नहीं रहते तो इसका सीधा मतलब है कि आप बड़ी संख्या में लोगों तक अपनी पहुंच नहीं बना रहे। अत: कुछ समय, प्रयास और थोड़ा पैसा खर्च करके जहां तक संभव हो पहले पांच में दिखने का प्रयास करें।
सही डिजाइन : भले ही आपकी वेबसाइट दिखने में आकर्षक हो, पर मुख्य बात यह है कि यह कैसे काम करती है। वेबसाइट बनवाते समय एसईओ को जेहन में बनाए रखें। वेबसाइट पर हेडलाइंस, मेटा टैग्स और इमेज टैग्स को जरूर शामिल करें। आपकी वेबसाइट बाजार पर कितना प्रभाव छोड़ेगी यह जानने के लिए www.websitegrader.com पर संपर्क करें। यह निशुल्क है।
सही की-वर्ड्स : जिस सेवा या उत्पाद के बारे में आप मार्केटिंग कर रहे हैं, उस संबंध में सर्च करते समय लोगों द्वारा सबसे अधिक प्रयोग की जाने वाली शब्दावली को जानने का प्रयास करें। यह काम आप अपने स्तर पर स्वयं भी कर सकते हैं। अन्यथा www.wordtracker.com पर संपर्क करें। यहां निशुल्क व सीमित सेवा है।
सही लिंक्स : सामान की पूर्ति करने वाले सप्लायर व अन्य लोगों से बातचीत करें और उन्हें अपने वेबसाइट लिंक को आगे आदान-प्रदान करने के लिए कहें। लोगों को वेबसाइट पर अपना लिंक देने को कहें।
सही सामग्री: सभी सर्च इंजन किसी साइट की रैंकिंग करते समय इस बात को ध्यान में रखते हैं कि किसी साइट पर कितनी सामग्री है और कितनी बार उसमें परिवर्तन किया जाता है। सामग्री जोड़ने का सबसे आसान तरीका है कि आप साइट के साथ एक ब्लॉग जोड़ दें। इसके लिए आप निशुल्क सॉफ्टवेयर www.wordpress.com की मदद ले सकते हैं।
सही स्थान : अपने व्यवसाय को मुख्य वेब डाइरेक्टरीज में जोड़ें। आप खुद को डीएमओजेड www.dmoz.org और याहू डाइरेक्टरी http://dir.yahoo.com पर अवश्य जोड़ लें। दोनों ही निशुल्क हैं और गूगल के साथ अच्छा लिंक हैं(हिंदुस्तान,दिल्ली,29.11.2010)।
जानकारी बहुत अच्छी है मगर मुझे तो अभी बसिक्स सीखने हैं । बस गुजारे लायक थोडा बहुत ही पता है। धन्यवाद।
जवाब देंहटाएं