आरपीएफ ने अपनी परीक्षा प्रणाली में बदलाव कर दिया है। निरीक्षक और उपनिरीक्षक अभियोजन की लिखित परीक्षा अब एक ही होगी। यानी, दोनों पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी सिर्फ निरीक्षक पद की ही परीक्षा दे पाएंगे। रेलवे बोर्ड की केंद्रीय भर्ती समिति द्वारा 14 नवंबर 2009 को रेलवे पुलिस बल में निरीक्षक अभियोजन के लिए 58 और उपनिरीक्षक अभियोजन के लिए 7 पद निकाले गए थे। चौदह दिसंबर 2009 परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि थी। उस समय आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अलग-अलग आवेदन करना था। इस परीक्षा में शारीरिक परीक्षा और लिखित परीक्षा का प्रावधान था। शारीरिक परीक्षा इस वर्ष आयोजित की जा चुकी है। इसमें सफल अभ्यर्थी को ही लिखित परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। इसकी सूची भी तैयार कर ली गई है। अब लिखित परीक्षा को लेकर रेलवे बोर्ड की केंद्रीय भर्ती समिति ने संशोधन कर दिया है। दिसंबर में रेलवे बोर्ड ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। जारी निर्देश के अनुसार अब निरीक्षक अभियोजन और उपनिरीक्षक अभियोजन के लिए एक ही लिखित परीक्षा 2011 में आयोजित की जाएगी। ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने दोनों पदों के लिए आवेदन किया है, वह निरीक्षक अभियोजन के पद के लिए जारी रोल नंबर पर लिखित परीक्षा में सम्मलित होंगे। उनके उपनिरीक्षक अभियोजन के रोल नंबर को निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही उपनिरीक्षक अभियोजन पद पर अकेले आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। लिखित परीक्षा 180 अंकों की होगी(दैनिक जागरण,लखनऊ,15.12.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।