मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

17 दिसंबर 2010

दिल्ली में खुला देश का पहला थ्री-डी क्लास रूम

मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने बुधवार को दिल्ली में थ्री डी क्लास रूम का उद्घाटन किया। यह देश में इस तरह का पहला क्लास रूम होगा। सिब्बल ने राजधानी के तीस हजारी में क्वींस मैरी स्कूल में थ्री डी क्लास रूम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तकनीक से शिक्षा की पुरानी पद्धति समाप्त हो जाएगी और छात्र नए व दिलचस्प तकनीक के जरिए अपनी शिक्षा जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि हम देश के सभी स्कूलों में इस तकनीक को शुरू करना चाहते हैं।

इसके लिए लगभग तीन लाख 74 हजार गांवों में फाइबर केबल बिछाने की जरूरत पड़ेगी और इसमें दो साल का वक्त लग सकता है। इस शिक्षा व्यवस्था के तहत क्लास में थ्री डी प्रोजेक्टर और छात्रों को थ्री डी चश्मा मुहैया कराई जाएगा। साथ ही, डिजाइनमार्ट से पठन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

यह सामग्री गणित, भौतिकी और जीव विज्ञान विषयों की होगी। मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि अगर लड़कियां पूरी तरह शिक्षित हो जाएं तो देश का सकल घरेलू उत्पाद दो प्रतिशत और बढ़ सकता है।

उन्होंने कहा कि लड़कियां घर का आधार होती हैं, उन पर काफी कुछ निर्भर करता है। यही वजह है कि उन्हें शिक्षित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम देश के सभी हिस्सों में थ्री डी के माध्यम से शिक्षा देना चाहते हैं और इससे लड़कियों को अधिक फायदा होगा(दैनिक भास्कर,दिल्ली,17.12.2010)।

1 टिप्पणी:

  1. सिब्बल साहब पहले देश के सभी स्कूलों में बेंच और ब्लैकबोर्ड लगवा दें फिर केबल बिछ्वाएं... ६० साल में स्कूलों में पानी, बिजली और शौचालय तो दे नहीं पाए... २ साल में फाइबर केबल और थ्री-डी चश्मा लगवा देंगे.. हुह....

    जवाब देंहटाएं

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।