नये साल में भी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), पटना में मल्टीनेशनल कंपनियों की धमक रहेगी। इस साल जिस तरह से एनआईटी में नौकरियों की बहार रही है, उसी तरह नये वर्ष में भी संस्थान में नौकरियों के नित नये दरवाजे खुलेंगे। इसकी शुरूआत जनवरी माह से ही होनेवाली है। इस माह में पांच नामचीन कंपनियों ने एनआईटी में कैंपस का प्रस्ताव भेजा है। साल के अंत में गुरुवार को सीमेंट उत्पादन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (एलएनटी) ने एनआईटी में 15 छात्र-छात्राओं का कैंपस आकर्षक पैकेज पर किया। सालाना 4.80 लाख रुपये के वेतनमान पर चयनित विद्यार्थियों को जुलाई, 2011 में योगदान करना है।
एनआईटी में छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधित्व करनेवाले मुकेश कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि संस्थान में ज्यादा से ज्यादा कंपनियों के आने से विद्यार्थियों के पास बेहतर विकल्प चुनने का अवसर भी होगा। उन्होंने कैंपस में तेजी आने पर एनआईटी प्रशासन को बधाई भी दी है।
लार्सन एंड टूब्रो ने जिन छात्र-छात्राओं का कैंपस किया है, उनमें आर्किटेक्चर संकाय के राकेश कुमार, विवेक कुमार, मोहंती, परशूल, आशीष आनंद, पायल सिन्हा और प्रीति कुमारी शामिल हैं। इनके अलावा सिविल से अजीत, सत्यजीत, विजय, रूपेश अमित और मैकेनिकल के दीपक कुमार, अभिषेक और आकांक्षा आकृति शामिल हैं(दैनिक जागरण,पटना,31.12.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।