मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

13 दिसंबर 2010

विश्वविद्यालयों को हिंदी में काम करने के निर्देश

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश के सभी विवि को प्रशासनिक कार्यो में हिंदी का इस्तेमाल करने का आदेश जारी किया है। आयोग ने कहा है कि अंग्रेजी का मोह छोड़ो और सरकारी कामकाज में हिंदी का प्रयोग करो, ताकि विभाग में काम करने वाले अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी पे्ररणा मिल सके। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की संयुक्त सचिव मंजु सिंह ने चौधरी चरण सिंह विवि के कुलसचिव को भेजे आदेश में कहा है कि संकल्प, सामान्य आदेश, नियम,अधिसूचनाएं, प्रशासनिक तथा अन्य रिपोर्ट, प्रेस विज्ञप्तियां, संसद के किसी सदन या दोनों सदनों के समक्ष रखी जानी वाली प्रशासनिक तथा अन्य रिपोर्ट, टेंडर फार्म आदि द्विभाषी यानि अंग्रेजी और हिंदी में ही जारी किये जाएं। संयुक्त सचिव ने मंत्रालयों, विभागों, कार्यालयों, उपक्रमों आदि के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा है कि सरकारी कामकाज में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करें। इससे उनके अधीन कार्य कर रहे अधिकारियों व कर्मियों को प्रेरणा मिलेगी। सिंह ने कहा है कि आदेश के उल्लंघन होने पर कागजात में हस्ताक्षर करने वाला अधिकारी जिम्मेदार माना जाएगा(दैनिक जागरण,मेरठ,13.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।