मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

13 दिसंबर 2010

आईएमए कैडेट को अधिकारी से पदावनत कर सिपाही बनाया गया

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के एक कैडेट को अपने साथी प्रशिक्षु अधिकारी के बैंक खाते से धोखाधड़ी से धन निकालने के मामले में अकादमी से निकालकर पदावनत कर दिया गया है। उस पर साढ़े ११ लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया है।

कैडेट एक महीने बाद ही पासिंग आउट परेड में शामिल होने वाला था। जेंटलमैन कैडेट (जीसी) आलोक कुमार तिवारी के वकील मेजर के.रमेश ने बताया कि सेना में जवान के तौर पर शामिल होने वाले और अधिकारी बनने के लिहाज से कई परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुके तिवारी को इस पूरे मामले के बाद सिपाही के स्तर पर पदावनत कर दिया गया है।

तिवारी ने सशस्त्र बल न्यायाधिकरण से गुहार लगाई थी कि उसे जीसी के तौर पर बहाल किया जाए और उस पर लगाए गए जुर्माने को माफ कर दिया जाए। तिवारी पर जो जुर्माना लगाया गया है वह आर्मी कैडेट कॉलेज में और आईएमए में उसके प्रशिक्षण पर खर्च किए गए धन के बराबर है(नई दुनिया,दिल्ली,13.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।