मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

13 दिसंबर 2010

मध्यप्रदेशःसीबीएसई जैसा होगा माध्यमिक शिक्षा मंडल का सिलेबस

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के समान माध्यमिक शिक्षा मंडल का सिलेबस होगा। यह पाठ्यक्रम आगामी सत्र से लागू होने की संभावना है। शिक्षा विभाग द्वारा ग्यारहवीं व बारहवीं का पाठ्यक्रम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के समान किया जा रहा है। वर्तमान समय में करीब 90 प्रतिशत कोर्स सीबीएसई के समान है। आगामी सत्र से इसे पूर्ण रुप से समान किया जाना है। ताकि देशभर में आयोजित कोई परीक्षा में प्रदेश के छात्र समान रुप से भाग ले सके। इस संबंध में माशिमं अध्यक्ष की बैठक देशभर के बोर्ड अध्यक्ष के साथ हो चुकी है। इसमें सिलेबस को समान करने की आम सहमति पर भी विचार हो चुका है। सीबीएसई के समान सिलेबस बनाने का काम राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं शैक्षिक परिषद (एससीआरटी) द्वारा किया जा रहा है। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि सीबीएसई के समान पाठ्यक्रम बनाने का पूरा फरवरी के अंत तक हो जाएगा। राज्य सरकार की अनुमति से आगामी सत्र में इसे लागू किया जा सकता है(दैनिक जागरण,भोपाल,13.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।