मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

06 दिसंबर 2010

लखनऊ विश्वविद्यालय में होगी में उर्दू पत्रकारिता की पढ़ाई

लखनऊ विश्वविद्यालय में अब उर्दू पत्रकारिता के गुर भी सिखाए जाएंगे। उर्दू विभाग अगले सत्र से उर्दू पत्रकारिता का पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इसमें 30 सीटें होंगी। अभी यह पाठ्यक्रम देश के गिने-चुने विश्वविद्यालयों में ही संचालित हैं।
जानकारी के अनुसार, उर्दू विभाग ने डिप्लोमा इन उर्दू पत्रकारिता का पाठ्यक्रम तैयार किया है, जिसमें वर्तमान ट्रेंड तथा तकनीक के प्रयोग आदि विद्याओं को शामिल किया गया है। पाठ्यक्रम पर बोर्ड ऑफ स्टडीज की हरी झंडी मिल चुकी है अब एकेडमिक काउंसिल की मुहर लगना बाकी है। उर्दू विभाग के अध्यक्ष प्रो. एए आब्दी ने बताया कि उर्दू पत्रकारिता की मांग तेजी से बढ़ रही है। इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया में भी नए चैनल व अखबार उर्दू में आ रहे हैं। इसका एक बड़ा पाठक वर्ग भी है। ऐसे में उर्दू पत्रकारिता में रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। इसको देखते हुए विभाग ने उर्दू पत्रकारिता एवं ट्रांसलेशन के पाठ्यक्रम तैयार किए हैं। जेएनयू व अलीगढ़ विश्वविद्यालय में उर्दू पत्रकारिता के कोर्स चल रहे हैं(अमर उजाला,लखनऊ,6.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।