मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

02 दिसंबर 2010

हिमाचलःसीनियर असिस्टेंट प्रोमोशन में गड़बड़झाला

प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की जूनियर असिस्टेंट से सीनियर असिस्टेंट की पदोन्नति सूची में गड़बड़झाला हो गया है। एसीआर पूरी होने के बावजूद दो दर्जन कर्मचारियों के नाम इस सूची से गायब हैं। ऐसे में सीधेतौर पर सवाल उठ रहा है कि आखिर गड़बड़ कहां हुई। दस साल बाद जारी इस प्रोमोशन लिस्ट में नाम कटा होने पर कई कर्मचारियों की पदोन्नति की आस धूमिल हो गई है।

प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग निदेशालय ने सौ के करीब जूनियर असिस्टेंट को सीनियर असिस्टेंट पद का तोहफा प्रदान किया है। लगभग दस वर्ष बाद इस वर्ग को प्रोमोशन नसीब हुई है। ऐसे में जूनियर असिस्टेंट अपनी पदोन्नति के लिए आशान्वित थे लेकिन, सूची में से दो दर्जन के करीब कर्मचारियों के नाम गायब हैं। हालांकि, सूची से गायब कर्मचारियों की एसीआर पदोन्नत हुए कर्मियों से पहले ही विभाग के पास पहुंच चुकी है। इससे सवाल उठ रहा है कि इन्हें प्रोमोशन क्यों नहीं मिली। विभाग की ओर से जारी सूचना में एसीआर न भेजने वाले कर्मचारियों से जानकारी जमा करवाने के निर्देश दिए गए थे जिसमें सूची से गायब कर्मचारियों का नाम नहीं था। इन कर्मचारियों ने पहले ही विभाग के पास अपनी एसीआर जमा करवा दी थी। शिक्षा विभाग में ऊंची पहुंच रखने वालों ने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए सूची में कई नामों पर कैंची चला दी है। अंदरखाते हुई इस गड़बड़ी में राज्यभर के दो दर्जन कर्मचारियों को पदोन्नति से वंचित होना पड़ा है।
उधर, उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. ओपी शर्मा ने स्वीकार किया है कि एसीआर पूरी न होने पर कुछ नाम सूची में शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कागजात पूरे होने पर इन्हें भी पदोन्नति प्रदान की जाएगी। इसके लिए उन्हें कागजात जमा करवाने को कहा गया है(वीरेन पराशर,दैनिक जागरण,2.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।