मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

01 दिसंबर 2010

दिल्ली में नर्सरी दाखिलाःमयूर विहार के अच्छे स्कूलों पर एक नज़र

दिल्ली सरकार ने राजधानी के निजी स्कूलों ने नर्सरी दाखिला शुरू करने की घोषणा की है। नईदुनिया दिल्ली के विभिन्ना इलाकों के प्रमुख स्कूलों की खासियत से पाठकों को रूबरू कराने की शुरुआत की है। नई दुनिया के संवाददाताओं की टीम अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों से बातचीत करके वहां के प्रमुख स्कूलों की पूरी जानकारी पाठकों दे रहे हैं। इससे अभिभावकों को अपने बच्चे के लिए पसंदीदा स्कूल चुनने में मदद मिलेगी। इस कड़ी में पेश कर रहे हैं मयूर विहार फेज एक, दो और तीन के प्रमुख स्कूलों की जानकारी।

एमिटी इंटरनेशनल स्कूल,मयूर विहार फेस १
प्राचार्य : सरिता अग्रवाल

*नर्सरी से १२वीं तकएमिटी इंटरनेशनल स्कूल छात्रों को हर तरह से तैयार करने के लिए प़ढ़ाई के साथ ही पर्सनालिटी डेवलमेंट में भी ध्यान देते हैं। स्कूल की दिल्ली में चार शाखा है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों को इस तरह से तैयार करना चाहिए जिससे कि उनमें निर्णय लेने की क्षमता आए। बच्चों की सृजनात्मकता को सही दिशा मिले और वह बदलते वक्त के साथ आगे ब़ढ़े। स्कूल में २०१० के परीक्षा परिणाम८२ प्रतिशत रहा। 


बच्चों के लिए सुविधाएं
- बच्चों के शिक्षा और शोध के लिए विभिन्न प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय
-बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार किया जाता है। 
- स्कूल के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग भी दी जाती है। 
- स्कूल में १७ बच्चों पर एक शिक्षक का अनुपात है। 
-योगा और फिजिकल एजुकेशन की विशेष कक्षाएं होती है। 
- बच्चों और शिक्षकों के लिए काउंसलर है।

नर्सरी की विशेषताएं
-बच्चों को गतिविधियों के साथ प़ढ़ाया जाता है जिससे कि उनके लिए सब रोचक हो
- बच्चों के लिए ड्राइंग, कलरिंग, लेखन, पजल , ग्रुप खेल करवाए जाते हैं।
- कम्युनिकेशन स्किल विकसित करने के लिए विशेष ध्यान दिया जाता है।
- बच्चों को जू, रेलवे म्युजियम, गेम पार्क आदि में भी ले जाया जाता है जिससे कि वह बाहर की दुनिया देखे।

एएसएन स्कूल,मयूर विहार फेस १
नर्सरी से १२वीं तक
प्राचार्य : सरोज गोयल
एएसएन स्कूल का नाम मयूर विहार के अच्छे स्कूलों में शुमार है। स्कूल में आधुनिकतम शिक्षण पद्धति से छात्रों को शिक्षा दी जाती है। स्कूल छात्रों को सभी क्षेत्रों में अच्छा बनाने के लिए समय- समय पर विभिन्न विषयों पर संगोष्ठियों का आयोजन करता है। शिक्षकों के लिए भी विशेष कार्यशालाएं होती है। शिक्षक भी दूसरे स्कूल में होने वाले कार्यशालाओं और सेमीनार में हिस्सा लेते हैं। छात्रों के खेलकूद के लिए स्कूल में अच्छे इंतजाम है। स्कूल के कई छात्र राष्ट्रीय स्तर पर भी खेल रहे हैं। स्कूल के दसवीं बारहवीं कक्षा के नतीजे भी ८५ प्रतिशत से ऊपर जाते हैं।


बच्चों के लिए व्यवस्थाएं
* बच्चों के यातायात के लिए पूरी व्यवस्था
*सीसीई के तहत विभिन्न गतिविधियां जैसे भोजन पाक क्रिया, प्रावैधिक कला, चित्रकला, सिलाई-क़ढ़ाई, कृषि आदि का प्रायोगात्मक कराया जाता है।
*स्कूल में विज्ञान पार्क है जिसमें वैज्ञानिक उपकरण हैं
*विज्ञान के सभी शाखाओं के लिए प्रयोगशालाएं हैं।
*स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जिसमें टेनिस और बास्केटबॉल कोट है
*नैतिक शिक्षा पर विशेष बल दिया जाता है।
*स्कूल में जिम कक्ष है।
*सुबह के समय और छुट्टी के समय लाउड साउंड सिस्टम से शांति पाठ होता है।
*स्कूल के पुस्तकालय में सभी हिंदी और अंग्रेजी अखबारों की व्यवस्था है जिससे बच्चों का ज्ञान ब़ढ़े।


नर्सरी के लिए है यह व्यवस्था
नर्सरी विंग की प्रमुख अंजलि टंडन ने बताया कि छोटे बच्चे के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था है। बच्चों को छोटी कक्षा से ही तकनीक से जो़ड़ने के लिए विशेष ऑडियो विजुअल रूम हैं। इसमें इन्हीं के अनुरूप कुर्सी टेबल है। समय-समय पर बच्चों को फिल्में भी दिखाई जाती है। यह विशेष सीडी शिक्षक ही तैयार करते हैं। इसके अलावा हर कक्षा में कंप्यूटर लगाए गए हैं जिससे कि बच्चों को कुछ भी दिखा कर प़ढ़ाया जाए।


*बच्चों के लिए इलेक्ट्रॉनिक खिलौने


*प्ले वे मेथड से बच्चों को प़ढ़ाया जाता है


*घु़ड़ सवारी का प्रशिक्षण


*बच्चों के लिए विशेष तरह के फर्नीचर


बालभवन पब्लिक स्कूल,मयूर विहार फेस-२
प्राचार्यःबी.बी.गुप्ता

मयूर विहार फेस-२ में स्थित बालभवन पब्लिक स्कूल भी इलाके के कुछ बेहतरीन स्कूलों में से एक है। यह स्कूल बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास पर भी ध्यान देता है। इस स्कूल में बच्चों के लिए किताबी शिक्षा के साथ ही बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों को भी जरूरी माना जाता है। स्कूल में खेलकूद के विशेष इंतजाम है। स्कूल में खेलकूद के लिए बच्चों को कोचिंग दी जाती है और सभी खेलों के लिए कोट भी तैयार है। स्कूल ने नर्सरी के बच्चों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं जिससे कि छोटे बच्चों को घर से दूर होने पर भी खुश रहे। छोटे बच्चों के विंग पूरी तरह से रंगीन तैयार किया गया है। स्कूल के छात्रों को तकनीक से जोड़ने के छोटी कक्षा से ही कंप्यूटर शिक्षा दी जाती है। छोटे बच्चों और बड़े बच्चों के लिए दो कंप्यूटर लैब हैं।

नर्सरी की विशेषताएं
*छोटे बच्चों के लिए तैयार किया गया विशेष ड्रीम लैंड
*इसे पूरी तरह से बच्चों के अनुरूप तैयार किया गया है।
*ड्रीम लैंड में बच्चों के लिए ट्रेन, मैरिगो झूला, इलेक्ट्रॉनिक खिलौने है।
*ड्रीम लैंड में ऐसे लाफिंग ग्लास लगाए गए हैं जिसमें कि बच्चे विचित्र रूप से नजर आते हैं
*ऑडियो विजुअल रूम इसमें बच्चों के लिए कार्टून और बच्चों की फिल्में दिखाए जाते हैं।


बच्चों के लिए सुविधाएं
*स्पोर्ट्स के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।
*स्कूल में बास्केटबॉल के दो, वॉलीबाल के दो, खो-खो, हैंडबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस का एक-एक कोट है।
*इसके साथ ही स्केटिंग, जूडो-कराटे भी है।
*बच्चों के लिए समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों करवाई जाती है, इंटर स्कूल प्रतियोगिताओं में बच्चों को भेजा जाता है।
*स्कूल में इंग्लिश लैब, मैथ्स लैब, कंप्यूटर लैब और विज्ञान के सभी वर्गों के लैब हैं।
*शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों के लिए सेमीनार, कांफ्रेंस का भी आयोजन किया जाता है।



एलकॉन इंटरनेशनल स्कूल
प्राचार्यः अशोक के. पाण्डेय
मयूर विहार फेस-१ में स्थित एलकॉन इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों को शिक्षा के साथ ही भारतीय संस्कृति, सांस्कृति मूल्य और सांस्कृतिक धरोहर के बारे में बताया जाता है जिससे बच्चे आधुनिकता के साथ ही संस्कारों से जु़ड़े रहे। इस स्कूल में शिक्षा का गुणवत्तायुक्त माहौल इस तरह का है जिसमें बच्चों के ज्ञान के विकास के साथ ही उन्हें हर प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाता है। स्कूल में बहुत जल्द ई-लाइब्रेरी तैयार करवाने की भी बात हो रही है। स्कूल इंटर स्कूल, राज्यस्तरीय व राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुका है।

बच्चों के लिए विशेषताएं

*स्कूल में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉयोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, बायोटेक्नोलॉजी और माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक लैब है। इसके साथ ही रोबोटिक लैब भी है।

*स्कूल में लैंग्वेज लैब भी है जिससे बच्चों का कम्युनिकेशन स्किल अच्छा हो सके।

* स्कूल में स्काउट और गाइड का प्रशिक्षण दिया जाता है।

*बच्चों के लिए आर्ट एजुकेशन है।

*ऑटम, विंटर और समर कैंप करवाए जाते हैं।

*सांस्कृतिक, सामाजिक, आध्यात्मिक गतिविधियों का आयोजन करवाया जाता है।

* समय-समय पर शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम और सेमीनार करवाया जाता है।

* स्कूल में विकलांग छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था है। नर्सरी के छात्रों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था है। बच्चों को छोटे बच्चों को प्ले वे तरीके से प़ढ़ाया जाता है।


रेयान इंटरनेशनल स्कूल,मयूर विहार फेस ३
 प्राचार्य : संध्या साबू

स्कूल में छोटे बच्चों को प्ले वे मेथड से प़ढ़ाया जाता है। बच्चों के तनाव को कम करने के लिए ग्रेडिंग प्रणाली को अपनाया गया है। क्रिएटिव आर्ट के तहत विभिन्न गतिविधियां, थिएटर, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है। स्टूडेंट काउंसिल बॉडी तैयार किया जाता है जिसे स्टूडेंट पार्लियालेंट का नाम दिया गया है।

स्कूल में सुविधाएं

*खेलकूद में छात्रों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।

*स्कूल में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, स्केटिंग, टेबल टेनिस, क्रिकेट नेटबॉल, बॉल बैडमिंटन, खो-खो और हैंडबॉल के लिए प्रशिक्षित कोच है जो कि छात्रों को प्रशिक्षित करते हैं।

*कराटे के साथ ही ल़ड़के और ल़ड़कियों के लिए एनसीसी है।

*स्कूल में विज्ञान के सभी वर्ग के लिए प्रयोगशालाएं हैं।

* आर्ट रूम में बच्चे अपनी सृजनात्मकता को दिशा देते हैं।

*ऑडियो विजुअल रूम

* एम्पीथियेटर

*स्कूल में विभिन्न क्लब है जो कि अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते हैं। इसमें इंटरप्रीन्युअल क्लब, थिएटर क्लब, एस्ट्रोनॉमी क्लब, इको क्लब, इनमुन क्लब, मुन क्लब।

नर्सरी में बच्चों के लिए सुविधाएं

*नर्सरी के बच्चों को प्ले वे मेथड से शिक्षा दी जाती है। छोटे बच्चों के लिए उनकी ヒचि के अनुरूप ड्राइंग, गेम सेशन रखे जाते हैं।
*छोटे बच्चों के खेलकूद के लिए खिलौने
*एॉडियो विजुअल रूम जहां बच्चों को कार्टून और फिल्में दिखाई जाती हैं।
(प्रस्तुति : महुआ बोस,नईदुनिया,दिल्ली,1.12.2010))

1 टिप्पणी:

  1. eएक बात और बताते कि एडमिशन का क्राइटेरिया क्या है और नर्सरी में एक साल की कितनी फीस और बाकी खर्चे होते हैं...

    जवाब देंहटाएं

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।