मानव तस्करी के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसके प्रति जागरूकता फैलाने व इस समस्या से निपटने के लिए इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) गृह मंत्रालय के साथ मिलकर एक सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने जा रहा है। मानव तस्करी पर रोक से संबंधित इस सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत जनवरी 2011 से होने जा रही है। यह कोर्स स्कूल ऑफ लॉ के तहत शुरू हो रहा है।
इस कोर्स का मकसद मानव तस्करी की समस्या से निपटने व इस दिशा में काम करने वाले पेशेवरों को तैयार करना है। कोर्स के जरिए छात्रों को न सिर्फ इस समस्या को समझने में मदद मिलेगी, बल्कि इनके पीछे छिपे कारणों, तस्करी का नेटवर्क, संबंधित नियमों व कानूनों, बचाव व पुनर्वास जैसे पहलुओं की जानकारी भी मिलेगी। साथ ही उन्हें इस दिशा में काम करने वाली विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर काम करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 12वीं पास या ग्रैजुएशन पूरी कर चुके ऐसे लोग, जिन्हें इस क्षेत्र में काम करने का 5 साल का अनुभव हो, इस कोर्स को कर सकते हैं। छह महीने के इस कोर्स का माध्यम अंग्रेजी होगी(नवभारत टाइम्स,दिल्ली,1.12.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।