मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

02 दिसंबर 2010

झारखंडःपुस्तकालयकर्मियों के मानदेय में दस गुना वृद्धि

झारखंड के अनुमंडलीय, जिला व प्रमंडलीय पुस्तकालयों में काम कर रहे कर्मियों के मानदेय में दस गुणा तक वृद्धि होगी। शिक्षा विभाग ने उच्च न्यायालय के निर्देश के आलोक में पुस्तकालय कर्मियों के मानदेय को पुनरीक्षित (संशोधित) करते हुए पांचवें व छठे वेतनमान का लाभ देने का निर्णय लिया है। इसकी कैबिनेट से मंजूरी ली जाएगी। अभी इन कर्मियों का मानेदय बहुत कम है। न्यायालय ने इन कर्मियों के मानदेय को वेतन की संज्ञा देने का निर्देश दिया है, जिसके विरुद्ध विभाग द्वारा उच्च न्यायालय में सिविल रिव्यू पिटिशन दायर किया गया है(दैनिक जागरण,रांची,2.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।