मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

31 दिसंबर 2010

डीयू में बदलेगा पढ़ाई का पैटर्न

दिल्ली विश्वविद्यालय में वर्ष २०११ का साल आर्ट्स और कॉमर्स में सेमेस्टर की शुरुआत का होगा। इसके लिए नए पाठ्यक्रम तैयार किए जाएंगे। दाखिले की नीति में संशोधन होगा और परीक्षा पैटर्न कुछ बदलना पड़ेगा। प्रशासन ने योजना बनानी शुरू कर दी है। सेमेस्टर के हिसाब से कॉलेजों में संसाधनों की रिपोर्ट मांगी गई है। कंप्यूटर, लैब और क्लास रूम आदि की व्यवस्था करने की दिशा में कॉलेज प्रशासन तेजी से कदम बढ़ा रहा है। उम्मीद है कि यह काम कई कॉलेजों में इस साल पूरा हो जाएगा।

वर्ष २०११ में शिक्षकों के लिए यूजीसी द्वारा तैयार की गई नई सेवा शर्तों को भी विश्वविद्यालय में अमलीजामा पहनाया जाएगा। विद्वत और कार्यकारी परिषद की आगामी बैठक में विचार विमर्श करके इसे स्वीकृति दिलाई जाएगी। करीब दस कॉलेजों में प्राचार्य के पद खाली पड़े हैं। इनमें अब पांच साल के लिए प्राचार्य नियुक्त किए जाएंगे। सेमेस्टर के तहत परीक्षा का रिजल्ट भी एक माह के अंदर निकालना सबसे बड़ी चुनौती है।नई दिल्ली (कांस)। नए साल में नगर निगम के सभी विभाग दिल्ली की सबसे ऊंची इमारत "सिविक सेंटर" में पहुंच जाएंगे। निगम के नेताओं ने नव वर्ष के लिए अपनी प्राथमिकताओं को तय कर लिया है। स्थायी समिति के अध्यक्ष योगेंद्र चंदोलिया का कहना है कि जिन पार्किंग पर निर्माण कार्य चल रहा है उन्हें नए साल में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा(अनुपम कुमार,नई दुनिया,दिल्ली,31.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।