मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

02 दिसंबर 2010

बिहारःमदरसा छात्रों को भी मिलेंगी मुफ्त में किताबें

मरदसा के छात्रों को भी सरकारी स्कूलों की तरह मुफ्त में किताबें दी जाएंगी। इस सत्र से ही प्रथम वर्ग से वस्तानिया (आठवीं) तक के छात्रों को मुफ्त में किताबें दी जाएंगी। यही नहीं सरकारी स्कूलों की तरह मदरसा का भी अपग्रेडेशन किया जाएगा। फ्री में किताबें मिलने से बिहार के मदरसों में पढ़ने वाले हजारों छात्रों को इस का लाभ मिलेगा। बिहार में फिलहाल सरकारी मदरसों की तादाद 1127 है। ये मदरसे बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड से निबंधित हैं। दरअसल बुधवार को बिहार अंजुमन तरक्की उर्दू बिहार के एक प्रतिनिधिमंडल ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रशांत कुमार शाही से भेंट कर उन्हें मदरसा छात्रों की समस्याओं से अवगत कराया था।
इस प्रतिनिधिमंडल में अंजुमन के सचिव अब्दुल कैयूम अंसारी व कटिहार मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष अहमद अशफाक करीम आदि शामिल थे। श्री शाही ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनकर फौरन सेकंड्री एजुकेशन के विशेष निदेशक दशरथ राम को बुलाकर निर्देश दिया कि इसी सत्र से मदरसा के छात्रों को मुफ्त में किताबें दी जाएं। साथ ही, श्री शाही ने मदरसों के अपग्रेडेशन क रने का भी प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया(हिंदुस्तान,पटना,2.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।