मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

22 दिसंबर 2010

लखनऊःराजनीति का पाठ पढ़ाएगी एमिटी यूनिवर्सिटी

एमिटी यूनिवर्सिटी मार्च से युवाओं को राजनीति का पाठ पढ़ाएगी। चुनाव के दौरान भीड़ को कैसे इकट्ठा करें, कैसे लोगों को बातों से मोह लें। चुनाव जीतने के लिए हर तरह की राजनीति का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही एक अच्छा नागरिक बनाने का भी प्रयास होगा। यह जानकारी मंगलवार को एकेसी ग्रुप ऑफ कंपनीज (एमिटी यूनिवर्सिटी) के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार चौहान ने दी।

उन्होंने दावा किया कि संस्थान से निकलने वाला व्यक्ति जरूर चुनाव जीतेगा। इसके लिए राजधानी लखनऊ समेत देश के तीस केंद्रों पर ‘एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिकल लीडरशिप एंड पोल स्ट्रैटजी’ का गठन किया गया है। एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि लखनऊ राजनीति का गढ़ है। इसलिए यहां इंस्टीट्यूट को प्राथमिकता दी जाएगी। डॉ. चौहान ने बताया कि एमिटी ग्रुप ने कई नये कोर्स शुरू किए हैं। उन्होंने कहा कि उनके संस्थान के छात्रों ने अगस्त २००८ से अगस्त २००९ तक १२३ शोधों का पेटेंट करवाया है। तीन साल के भीतर पांच सौ पेटेंट करवाने का लक्ष्य है। पेटेंट होने से शोध का इस्तेमाल इंडस्ट्री में होने पर शोध छात्र को रॉयल्टी मिलती है।

एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान के कुलाधिपति असीम चौहान ने कहा कि एमिटी पहली संस्था है, जहां नैनोटेक्नोलॉजी में पीजी कोर्स चलाए जा रहे हैं। एमटेक व एमएससी कोर्स करने वाले छात्रों को छह महीने तक विदेश में रिसर्च के लिए भेजा जा रहा है। अब तक ७० छात्र विदेश जा चुके हैं। इनमें से ५५ छात्रों को वहां के संस्थान ने विस्तृत शोध के लिए रोक लिया है। उन्होंने कहा कि आज ४० से ५० फीसदी सब्जी व फल खराब हो जाते हैं। ऐसे में नैनो तकनीक से सस्ता कूलिंग सिस्टम बनाया गया है। इससे किसानों को फायदा मिला है। चौहान ने बताया कि एमिटी मिलिट्री कॉलेज की भी स्थापना की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास अलग तरह का विचार है और उसे लागू करना चाहता है तो एमिटी इनोवेशन इक्यूवेटर उनकी आर्थिक व अन्य मदद करने को तैयार है(अमर उजाला,लखनऊ,22.12.2010)।


दैनिक जागरण की ख़बर भी देखिएः
एमिटी विश्वविद्यालय में अब नेताओं की पाठशाला लगेगी। यहां न सिर्फ नेताओं को गढ़ा जाएगा बल्कि उन्हें मांझकर देशभक्त और ईमानदार भी बनाया जाएगा। व्यक्तित्व विकास, बोलने का सलीका, उठने-बैठने का तौर तरीका, लोगों को लुभाने के मंत्र और एक बेहतर नेता होने के सारे गुर सिखाए जाएंगे। यह पाठशाला एक दिन की नहीं है बल्कि तीन माह, एक साल और दो साल का पज्रा कोर्स है। आगामी मार्च माह से विश्वविद्यालय में पॉलिटिकल लीडरशिप एंड पोल स्ट्रेटजी पर कोर्स शुरू किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान एमिटी संस्थान के संस्थापक डॉ.अशोक कुमार चौहान ने बताया कि कोर्स में प्रवेश के लिए युवा नेताओं का चयन किया जाएगा। अर्हता 12वीं पास रखी गई है। प्रवेश के लिए जीडी, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार होगा। कोर्स की फीस कम रखी गई है। तीन माह का कोर्स 20 हजार रुपये में, एक साल का कोर्स 40 हजार रुपये में और दो साल का एमबीए एक लाख बीस हजार रुपये में पज्रा होगा। उन्होंने बताया कि शोध कर रहे युवाओं और वैज्ञानिकों को अपने आइडिया तुरंत पेटेंट करा लेने चाहिए, ताकि कोई दज्सरा चोरी न कर सके और आइडिया को बेचा जा सके। विवि में भी 2008 से 2009 तक 123 आइडिया पेटेंट किए हैं। अगले तीन सालों के लिए यह लक्ष्य 500 रखा गया है। युवाओं के आइडिया संरक्षित करने के लिए विवि के नोएडा परिसर में एक केन्द्र खोला गया है, इसकी एक शाखा राजधानी के परिसर में भी है। शोध से किसानों को लाभांवित करने की जरूरत है ताकि शहरों की ओर पलायन रोका जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।