मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

22 दिसंबर 2010

दून स्कूल को आइएवाईपी का लाइसेंस मिला

द दून स्कूल को इंटरनेशनल अवार्ड फॉर यंग पीपल संस्था (आइएवाईपी) का लाइसेंस हासिल हो गया है। यह संस्था विश्वभर में 131 देशों में काम कर रही है। लाइसेंस हासिल होने के बाद दून स्कूल राष्ट्रीय स्तर पर इंटरनेशनल अवार्ड फॉर यंग पिपुल की गतिविधियों को संचालित कर सकेगा। इंटरनेशनल अवार्ड फॉर यंग पिपुल (आइएवाईपी) के राष्ट्रीय निदेशक संदीप दत्त ने द दून स्कूल में हैड मास्टर डॉ.पीटर मैकलाक्लिन को संस्था के नेशनल ऑपरेटर का लाइसेंस सौंपा। द दून स्कूल की सोशल सर्विस प्रोजेक्ट की समन्वयक अमृत बरट ने बताया कि संस्था का लाइसेंस प्राप्त होने के बाद द दून स्कूल समाज में विभिन्न गतिविधियों को एक स्वयंसेवी संगठन के रूप में संचालित कर सकेगा। इस दिशा में मंगलवार को संस्था के बैनर तले समाज सेवा से जुड़े कार्यो की शुरुआत भी हो गई। इसके तहत बेहतर कार्य करने वालों को विभिन्न वर्गो में मेडल भी प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर द दून स्कूल के डिप्टी हेड मास्टर फिलिप बरट, एमसी जोशी, विनय पांडे, स्कंद बाली आदि उपस्थित थे(दैनिक जागरण,देहरादून,22.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।