मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

01 दिसंबर 2010

नर्सरी दाखिलाःप्वाइंट सिस्टम और लॉटरी पर माथापच्ची जारी

हर साल की तरह इस साल भी नर्सरी दाखिले पर असमंजस की स्थिति है। दरअसल, नर्सरी दाखिला पर हर साल कुछ न कुछ नया होने से यह प्रक्रिया सुर्खियों का हिस्सा बन जाती है। इस साल भी दाखिले को बच्चों के अभिभावक ही नहीं, स्कूल प्रशासन भी असमंजस की स्थिति में है। इस साल दाखिला लॉट्री से हो या प्वाइंट सिस्टम से, इस पर स्कूल और सरकार दोनों माथापच्ची कर रहे हैं। लिहाजा शुक्रवार को इस बाबत दिल्ली सरकार के नए दिशा-निर्देश की ओर सबका ध्यान लगा है। सोमवार को शिक्षा मंत्री के साथ बैठक में पहली जनवरी से 31 मार्च तक दाखिले की बात पर मुहर तो लग गई, लेकिन अभी यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर किस तरह से होगा। डीपीएस स्कूल ग्रुप की जन संपर्क अधिकारी पूनम का कहना है कि हम लोगों को भी दिल्ली सरकार के नए दिशा-निर्देश का इंतजार है। उसके बाद ही सब कुछ साफ हो सकेगा। उन्होंने कहा कि डीपीएस की ओर से हर बार दिल्ली सरकार के दिशा-निर्देश का ही पालन किया जाता है। उधर, बच्चों के दाखिले की आस लगाए बैठे अभिभावक की निगाह अब शुक्रवार को जारी होने वाले नए दिशा-निर्देश पर टिकी है। दिल्ली पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष आरसी जैन का कहना है कि सरकार के नए दिशा-निर्देश से ही तय होगा कि तीन महीने तक चलने वाली दाखिला प्रक्रिया की रूपरेखा क्या होगी(दैनिक जागरण,दिल्ली,1.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।