मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

06 दिसंबर 2010

राजस्थानःवेतन स्थिरीकरण के लिए भटक रहे प्रबोधक

प्रबोधक भर्ती के बाद दो साल का परीविक्षाकाल पूरा करने के बावजूद वेतनमान स्थिरीकरण के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने को विवश है। हालांकि परीविक्षाकाल को दो माह बीतने के बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही लेटलतीफी से प्रबोधक परेशान व चिन्तित है।

प्रबोधक संघ के जिलाध्यक्ष बलवीर गोदारा ने बताया कि शिक्षा विभाग की उदासीनता के चलते जिले के कोलायत, बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़ व नोखा ब्लॉक के प्रबोधक वेतन स्थायीकरण को लेकर भटक रहे है। ऎसी स्थिति में आगामी दो दिनों में आदेश नहीं होने पर बुधवार से शिक्षा निदेशालय के सामने प्रबोधक धरना शुरू करेंगे।
शीघ्र हो जाएंगे आदेश
मिटिंगों की व्यस्तता के कारण प्रबोधकों के वेतन स्थिरीकरण के आदेश नहीं हो पाए है। अब पूरी फाइलें तैयार है तथा कल तक आदेश कर दिए जाएंगे। अख्तर अली, जिला शिक्षा अघिकारी प्रारम्भिक शिक्षा, बीकानेर(राजस्थान पत्रिका,लूणकरनसर-बीकानेर,6.12.2010)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।