आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (ऐफ) के तत्वावधान में रविवार को नेशनल ग्रेड रेफरी परीक्षा का आयोजन सेक्रेड हार्ट कान्वेंट में किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए पूर्व फीफा रेफरी बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को देश भर से आए 43 रेफरियों का फिटनेस टेस्ट लिया गया, जिसमें 32 ने सफलता हासिल की। फिटनेस टेस्ट में सफलता हासिल करने वाले झारखंड के तीन रेफरी हैं, जबकि कुल सात रेफरियों ने भाग लिया था। फिटनेस टेस्ट में झारखंड के वेस्ले मिंज, रिजवान अली (गुमला) व सोमा उरांव (लोहरदगा) शामिल हैं। रेफरी परीक्षा की देखरेख के लिए ऐफ की ओर से जे रविशंकर (नयी दिल्ली, संयोजक), आरडी शॉ (छत्तीसगढ़), बिनोद कुमार सिंह (झारखंड), सुप्रियो भंट्टाचार्जी (आईएफए, बंगाल) नियुक्त किया गया है(दैनिक जागरण,जमशेदपुर,18.12.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।