उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित दसवीं एवं बारहवीं परीक्षा के लिए समय सारिणी अगले सप्ताह घोषित कर दी जाएगी। सचिव प्रभा त्रिपाठी के अनुसार इस वर्ष परीक्षा बदले प्रारूप में होगी। छात्रों को पांचों अनिवार्य विषयों के केवल एक ही पेपर देने होंगे। इसमें हिन्दी, अंग्रेजी, समाजिक विज्ञान, विज्ञान सहित अनिवार्य एवं एच्छिक विषय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए इस बार मॉडल पेपर को परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। छात्र समस्त विषयों के टेस्ट पेपर www.upmsb.com से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने इंटर परीक्षा में भी व्यापक परिवर्तन के संकेत दिये हैं। कहा कि सत्र 2012 में हिन्दी एवं गणित के मात्र दो पेपर होंगे। 12वीं कक्षा में गणित एवं हिन्दी में अब तकतीन प्रश्न पत्र हुआ करते हैं। उन्होंने परीक्षा के साथ पाठ्यक्रम प्रक्रिया में अन्य परिवर्तन की बात कही। स्पष्ट किया कि दसवीं एवं बारहवीं में पुस्तक एवं पाठ्यक्रम संशोधन दीर्घकालीन प्रकिया है। जो भी परिवर्तन होने हैं, सभी अध्ययन इकाइयों में हैं। तैयार पुस्तकें राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद को भेजी जाएंगी। वहां से अनुमोदन के बाद शासन अनुमोदित करेगा। तब पाठ्यक्रम लागू होगा। 2012 सत्र में सभी विषयों का पाठ्यक्रम बदलेगा पर हाईस्कूल में हिंदी, सामाजिक विज्ञान व विज्ञान की नवीन पुस्तकें परिर्वतन के अंतिम चरण में हैं(दैनिक जागरण,इलाहाबाद,2.12.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।