पंजाब के सामाजिक, आर्थिक, सभ्याचारक, राजनीतिक, साहित्य और भाषाई मसलों पर कौमी हालातों के मद्देनजर वैज्ञानिक नजरिए से संवाद करने वाली त्रिमासिक पत्रिका 'जागो इंटरनेशनल' को पंजाब सरकार ने सरकारी और गैर सरकारी कालेजों के पुस्तकालयों में रखे जाने की स्वीकृति दे दी है। पत्रिका के बारे में डा. भगवंत सिंह ने बताया कि मालवा रिसर्च सेंटर की तरफ से प्रकाशित किए गए जागो इंटरनेशनल को देश विदेश में पाठकों व संस्थाओं की तरफ से समर्थन मिल रहा है। इस संदर्भ में पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग की तरफ से इस पत्रिका को खोज विद्यार्थियों, साहित्यक रूचि वाले पाठकों और अध्यापकों के लिए लाभदायक बताया गया है। इस पर्चे ने बहुत कम समय में पंजाब के अकादमिक और साहित्यिक विषय में एक मुकाम हासिल कर लिया है(दैनिक जागरण,पटियाला,2.12.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।