मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

17 दिसंबर 2010

उदयपुरःअब गरीब बच्चे भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से पढ़ेंगे

राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के तत्वावधान में ग्रामीण एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में शिक्षा प्रसार के लिए चलाए जा रहे 10 जनभारती केंद्रों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से जोड़ा गया है।

विद्यार्थियों को इस सेवा के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाया जा सकेगा। साथ ही इन केंद्रों में आने वाले गरीब और पिछड़े तपके के विद्यार्थियों से ही इस सेवा के बारे में फीडबैक भी लिया जाएगा।

इन केंद्रों में वीडियो कांफ्रेंसिंग का शुभारंभ चांसलर प्रो. भवानीशंकर गर्ग ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुल प्रमुख प्रफुल्ल नागर ने की। जनसंपर्क अधिकारी घनश्यामसिंह भींडर ने बताया कि गरीब एवं पिछड़े वर्गो के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक तथा प्रचलित शिक्षा व्यवस्था अभ्यास पद्धति में बुनियादी परिवर्तन कर शिक्षा को जनोपयोगी बनाने के लिए यह परिवर्तन किया गया है।


कार्यक्रम में जन शिक्षण के निदेशक डॉ. शांकरलाल शर्मा, डॉ. वीपी शर्मा, कम्यूनिटी सेंटर्स के निदेशक हरीश गंधर्व, जनपद के निदेशकपुरुषोत्तम शर्मा, संपादक शब्बीर हुसैन, कौशल नागदा, दिनेश तिवारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इन केंद्रों में शुरू हुई सेवा
नाई स्थित अरण्य भारती केंद्र, बेदला स्थित विजया मां मंगल भारती, झाड़ोल केंद्र, पाई केंद्र, झाड़ोल (सराड़ा) केंद्र, साकरोदा केंद्र, कानपुर केंद्र, सलूंबर केंद्र, टीडी केंद्र तथा जनशिक्षण केंद्र पर वीडियो कांफ्रेंसिंग सेवा शुरू की गई है(दैनिक भास्कर,उदयपुर,17.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।