मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

03 दिसंबर 2010

हरियाणाःटीए, डीए दोगुना हुआ

प्रदेश सरकार ने सरकारी ड्यूटी के लिए राज्य और राज्य के बाहर देय दैनिक भत्ता पहले से दोगुना कर दिया है। हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने बताया कि हरियाणा मामलों से जुड़े अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए भी यात्रा भत्ता और दैनिक भत्ते की संशोधित दरें लागू होंगी।

दैनिक भत्ते की नई दरें अधिकारियों और कर्मचारियों की ग्रेड पे के आधार पर निर्धारित की हैं। ग्रेड- 1 में दस हजार रुपए या इससे अधिक की ग्रेड पे के साथ वेतनमान प्राप्त कर रहे अधिकारियों को चंडीगढ़ सहित किसी भी शहर के लिए तीन सौ रुपए प्रतिदिन का दैनिक भत्ता और हरियाणा और चंडीगढ़ से बाहर के लिए पांच सौ रुपए प्रतिदिन का दैनिक भत्ता देय होगा।


ग्रेड- 2 में 8900 से 9800 ग्रेड पे में वेतनमान प्राप्त कर रहे अधिकारी राज्य में 240 रुपए और राज्य से बाहर चार सौ रुपए और ग्रेड- 3 में 4600 से 8800 ग्रेड पे में वेतनमान प्राप्तकर रहे कर्मचारी राज्य में दो सौ रुपए और राज्य से बाहर तीन सौ रुपए दैनिक भत्ता प्राप्त करने के पात्र होंगे। 

इसी प्रकार ग्रेड- 4 में 2500 से 4200 रुपए के ग्रेड पे में वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों को राज्य में 160 दैनिक और राज्य के बाहर दो सौ रुपए दैनिक और इसी ग्रेड में 1300 से 2400 रुपए की ग्रेड पे में वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों को राज्य में 140 रुपए और राज्य के बाहर 160 रुपए प्रतिदिन की दर से दैनिक भत्ता दिया जाएगा(दैनिक भास्कर,चंडीगढ़,3.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।