अगर आप भी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिडेट में नौकरी करने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल मारुति साल 2012 में पूरी तरह से भारत में निर्मित कार पेश करने की तैयारी कर रही है। अपने इस खास प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कंपनी अगले वित्त वर्ष में एक सौ इंजीनियरों सहित करीब 1500 कर्मचारियों की भर्ती करने वाली है।
कंपनी हरियाणा के रोहतक में करीब 1500 करोड़ रुपए की लागत से सात सौ एकड़ में नया शोध एवं विकास (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) केन्द्र बना रही है। साल 2012 में मारुति, भारत में डिजाइन, इंजीनियरिंग और परीक्षण करने के साथ पूरी तरह से स्वदेशी कार पेश करने का ऐलान पहले ही कर चुकी है।
कंपनी की तरफ से बताया गया है कि शोध एवं विकास में एक सौ इंजीनियरों की भर्ती की जाएगी, जिससे आरएंडडी टीम की संख्या बढ़कर एक हजार हो जायेगी। इसके अतिरिक्त 1400 टेक्नीशियनों एवं प्रबंधकों की बहाली भी की जाएगी(बिजनेस भास्कर,दिल्ली,31.12.2010)।
अमर उजाला,30.12.2010 की रिपोर्टः
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया अगले वित्त वर्ष में सौ इंजीनियरों सहित करीब 1,500 कर्मचारियों की भर्ती करेगी। कंपनी हरियाणा में रोहतक के करीब 1,500 करोड़ रुपये की लागत से सात सौ एकड़ में शोध एवं विकास (आरएंडडी) केंद्र बना रही है। कंपनी 2012 में भारत में डिजाइन, इंजीनियरिंग और परीक्षण करने के साथ पूरी तरह से स्वदेशी कार पेश करने की तैयारी कर रही है। साथ ही कंपनी कंसेप्ट कार ‘आरथ्री’ को भी बहुउपयोगी वाहन के रूप में पेश करेगी।
कंपनी रोहतक में स्थापित करेगी आरएंडडी केंद्र
‘आरथ्री’ को इस वर्ष जनवरी में आयोजित दिल्ली ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। कंपनी के प्रबंध कार्यकारी अधिकारी (मानव संसाधन, आईटी, फाइनेंस) एसवाई सिद्दीकी ने बताया कि आरएंडडी में सौ इंजीनियरों की भर्ती की जाएगी, जिससे आरएंडडी टीम की संख्या बढ़कर एक हजार हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त 1,400 टेक्नीशियनों एवं प्रबंधकों की भर्ती भी जाएगी। उन्होंने बताया कि डेवलपमेंट, डिजाइन और कार परीक्षण के क्षेत्र में कर्मचारियों की आवश्यकता है, लेकिन देश में इन क्षेत्रों में दक्ष लोगों की कमी है। इसलिए मारुति सुजुकी जापान, अमेरिका और यूरोप के इंजीनियरों की भर्ती किए जाने पर विचार कर रही है।
2012 में पूरी तरह स्वदेशी कार पेश करने की तैयारी
विदेशी कर्मचारियों की भर्ती के संबंध में अगले महीने निर्णय लिए लाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि रोहतक स्थित आरएंडडी केंद्र वर्ष 2013 तक तैयार हो जाएगा। इसके लिए ऐसे लोगों की आवश्यकता है, जो कंपनी में कार्य करने के साथ ही डेवलपमेंट गतिविधियों में शामिल कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी कर सके। कंपनी प्रबंध कार्यकारी अधिकारी (विक्रय एवं विपणन) मयंक पारीक ने बताया कि कंपनी आरथ्री कंसेप्ट कार को वर्ष 2012 में पेश करने की तैयारी कर रही है। यह बहुउपयोगी श्रेणी का वाहन होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।