मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

17 दिसंबर 2010

नोएडा अथॉरिटी की नौकरियों में रिजर्वेशन न मिलने का विरोध

नोएडा किसान संघर्ष समिति ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों में ग्रामीणों के लिए रिजर्वेशन न करने पर नोएडा अथॉरिटी से कड़ा विरोध जताया है। अगाहपुर गांव में गुरुवार को आयोजित हुई बैठक में किसानों ने कहा कि बेहद सस्ती दरों पर जमीनें लेने के बाद अब अथॉरिटी के अफसर ग्रामीणों के मुंह से रोटी का निवाला तक छीन लेना चाहते हैं। रोजगार और निशुल्क शिक्षा का आश्वासन देने के बावजूद पिछले 34 सालों से क्षेत्र के किसान अपने हक के लिए दर-दर भटक रहे हैं। किसानों ने ऐलान किया कि इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए क्षेत्र में कार्यरत 51 सदस्यीय वकीलों का पैनल बनाया जाएगा। यह पैनल न केवल क्षेत्रीय किसानों को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा बल्कि अथॉरिटी और जिला प्रशासन के फर्जी मुकदमों में अदालत में उनकी पैरवी भी करेगा। इस मामले में रणनीति बनाने के लिए चौड़ा गांव स्थित गांधी स्मारक स्कूल में 19 दिसंबर को विशाल पंचायत बुलाई गई है(नवभारत टाइम्स,अगाहपुर-नोएडा,17.12.2010)। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।