मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

02 दिसंबर 2010

सेना में पहली बार १२ महिलाओं को स्थायी कमीशन

सेना में पहली बार १२ महिला अधिकारियों को विधि और शिक्षा विभागों में स्थायी कमीशन दिया जाएगा। सेना के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि महिला अधिकारियों की लेफ्टिनेंट कर्नल से ऊपर रैंक पर पदोन्नति कुछ ही महीनों में हो जाएगी। अब तक सेना के मेडिकल और डेंटल विभाग की अधिकारियों को ही स्थायी कमीशन दिया जाता था और सैन्य सेवा में उनमें से कुछ लेफ्टिनेंट जनरल तक के पद पर पहुंची हैं।


सेना मुख्यालय में अधिकारियों ने कहा कि शॉर्ट सर्विस कमीशन के माध्यम से १९९६ में सेना में शामिल हुईं महिला अधिकारियों को स्थायीकमीशन के लिए चुना गया और उनमें से १२ ने नवंबर के मध्य तक सारी अर्हता पूरी कर लीं। कुछ ही महीनों में वे अपना रैंक ग्रहण करेंगी। उन्होंने बताया कि महिला अधिकारियों के पदोन्नति के लिए पहली बार बोर्ड का ग्रहण किया गया और स्थायी कमीशन देने के लिए अब यह नियमित बोर्ड बन जाएगा।

एसएससी के तहत चेन्नई स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी से पास होने के बाद महिला अधिकारी अधिकतम १४ साल तक अपनी सेवा देती हैं। इस साल मार्च में दिल्ली हाई कोर्ट ने सेना को निर्देश दिया कि वह महिला अधिकारियों को भी पुरुष एसएससी अधिकारियों के बराबर अवसर मुहैया कराए। अदालत के इस फैसले के बाद वायुसेना ने भी कुछ महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिया है(नई दुनिया,दिल्ली,2.12.2010)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।