मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

03 दिसंबर 2010

झारखंडःमेडिकल कॉलेजों में होगी पीजी की पढ़ाई

झारखंड के तीनों मेडिकल कॉलेजों रिम्स रांची, पीएमसीएच धनबाद व एमजीएम जमशेदपुर में पीजी के करीब 18 विषयों की पढ़ाई कराने का निर्देश दिया गया है. इसके लिए प्रोफ़ेसर (चिकित्सकों) की नियुक्ति करने को कहा गया है.

इन कॉलेजों में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआइ) के दिशा-निर्देश के मुताबिक पदों का सृजन हो. स्वास्थ्य सचिव से कहा गया है कि वे एक सप्ताह में प्रोफ़ेसर की बहाली का प्रस्ताव तैयार करें, ताकि आगे की कार्रवाई हो. पूर्व में स्वीकृत पदों को भी भरे जायें. इसके रोस्टर क्लीयरेंस की अड़चनों को आज मुख्य सचिव डॉ एके सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में दूर कर लिया गया.


बैकलॉग को शून्य मान कर नियुक्ति की प्रक्रिया की जायेगी. पूर्व सृजित कुछ पदों को प्रोन्नति से भरने का निर्देश दिया गया है. समीक्षा के क्रम में ये बातें भी सामने आयी कि अब तक चिकित्सकों की वरीयता सूचीनहीं बनी है. 

आठ दिन के अंदर सूची तैयार करने को कहा गया है. सीएस ने कहा कि एमसीआइ के नॉर्म्स के मुताबिक सीट बढ़ाने की भी जरूरत है.(प्रभात खबर,रांची,3.12.2010)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।