तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्राधिकरण इंटर कॉलेजों में आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) खोलने की योजना बना रहा है। आईटीआई एनआईओएस (राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान) से संबद्ध होंगी। प्रशिक्षित छात्रों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में रोजगार दिलाने के लिए एनसीवीटी (राष्ट्रीय कौंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग) से मान्यता ली जाएगी। किसान व खेतीहर मजदूरों के बच्चों को प्रवेश में प्राथमिकता मिलेगी। सामान्य शुल्क पर प्रशिक्षित अध्यापक रोजगारपरक शिक्षा मुहैया कराएंगे। आईटीआई की मान्यता लेने के लिए जरूरी ढांचा व उपकरण प्राधिकरण निशुल्क उपलब्ध कराएगा। योजना को मूर्तरूप देने के लिए प्राधिकरण के उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह जुटे हैं। महत्वपूर्ण ट्रेड संबंधी अध्ययन करने की जिम्मेदारी सेक्टर-31 में क्रियाशील आईटीआई के प्राचार्य मेहराम सिंह को सौंपी गई है। प्राधिकरण का प्रयास है कि संस्थान में वही ट्रेड शुरू किए जाएंगे, जिनकी प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की नोएडा, दिल्ली व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मांग होगी। मान्यता मिलने में अड़चन न आई तो जुलाई 2011 से इंटर कॉलेजों में भी छात्र तकनीकी ज्ञान ग्रहण करते नजर आएंगे। नागेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि पहले चरण में गांधी आजाद इंटर कॉलेज, भवानी शंकर इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज सहित कुल चार कॉलेजों को चुना गया है(दैनिक जागरण,नोएडा,3.12.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।