मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

22 दिसंबर 2010

ऋषिकेश और हरिद्वार बनेगी संस्कृत नगरी,शिक्षा परिषद् गठन को मंज़ूरी

उत्तराखण्ड राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में आज उत्तराखण्ड में संस्कृत शिक्षा परिषद् के गठन को मंजूरी दे दी गई। इस प्रकार यह राज्य संस्कृत को अपनाने वाला पहला राज्य बन गया। इस बैठक में ऋषिकेश व हरिद्वार को संस्कृत नगरी के रूप में विकसित करने का भी निर्णय हुआ है। इसके अलावा राज्य में सभी नाम पट्टों एवं सरकारी बोर्डों को संस्कृत में भी लिखवाए जाने को अनिवार्य कर दिया गया।

इस कैबिनेट की बैठक में यह भी फैसला हुआ कि कुमाऊं व ग़ढ़वाल मण्डल में एक-एक गांव को संस्कृत गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा कई विभागों की सेवा नियमावली एवं ढांचों को भी स्वीकृति प्रदान की गई है(नई दुनिया,दिल्ली,22.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।