मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

02 दिसंबर 2010

यूपीःबीएड कॉलेजों की भरी जाएंगी खाली सीटें

बीएड की बची हुई सीटों को भरने के लिए शासन ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2010 में 2,50,001 से लेकर 2,75,000 तक की रैंक वाले अभ्यर्थियों को मौका देने का फैसला किया है। यह जानकारी विशेष सचिव उच्च शिक्षा विमल किशोर गुप्ता ने बुधवार को यहां दी। लखनऊ विश्वविद्यालय की बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2010 में एक से 2,50,000 तक की रैंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बीएड कॉलेजों में सीटें आवंटित करने के लिए आयोजित तीसरी काउंसिलिंग 23 नवंबर को समाप्त हुई थी। इसके बाद भी कुछ कॉलेजों में स्वीकृत सीमा के अनुसार सीटें नहीं भर पाई हैं। उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलेजों में अभी तकरीबन 2200 सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित की जाएगी। इसके माध्यम से संयुक्त प्रवेश परीक्षा की मेरिट सूची में 2,50,001 से लेकर 2,75,000 तक की रैंक पाने वाले अभ्यर्थियों से कहा जाएगा कि वे विज्ञप्ति के प्रकाशन की तिथि से 10 दिनों के अंदर बीएड कॉलेज में निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन करें(दैनिक जागरण,लखनऊ,2.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।