मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

02 दिसंबर 2010

उत्तराखंडःरुद्रपुर मेडिकल कालेज संबंधी दस्तावेज तलब

हाईकोर्ट ने रुद्रपुर के कांग्रेसी विधायक तिलकराज बेहड़ द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को रुद्रपुर मेडिकल कालेज संबंधी दस्तावेज कोर्ट में प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। याचिकाकर्ता विधायक तिलक राज बेहड़ ने याचिका में बताया था कि वर्ष 2005 में तत्कालीन सरकार द्वारा रुद्रपुर में मेडिकल कालेज की संस्तुति दी गई। यहीं नहीं मेडिकल कालेज के निर्माण कार्यो के लिए बजट की स्वीकृति भी कर दिया गया था। याचिकाकर्ता का यह भी कहना था कि मेडिकल कालेज के कुछ निर्माण कार्य भी किए गए। किंतु इसके बाद सरकार द्वारा इस संबंध में आगे की कोई कार्यवाही नहीं की गई।मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बारिन घोष व न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की खंडपीठ ने मामले में संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को रुद्रपुर मेडिकल कालेज से संबंधित समस्त दस्तावेज अगली सुनवाई में प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। खंडपीठ अगले सप्ताह जनहित याचिका पर सुनवाई करेगी(दैनिक जागरण,नैनीताल,2.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।