मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

13 दिसंबर 2010

मध्यप्रदेशःदैनिक वेतनभोगी आंदोलन करेंगे

राज्य सरकार प्रदेश के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित किसी भी तरह की समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। यदि सरकार ने जल्द ही मागों पर ध्यान नहीं दिया तो हम आदोलन तो करेंगे ही साथ ही आने वाले चुनाव में भी सत्ताधारी दल भाजपा के प्रति दुष्प्रचार करेंगे।

यह बात मप्र डेली वेजेस एम्पलाईज एसोसिएशन की चिनार पार्क में रविवार को संपन्न एक बैठक में एसोसिएशन के प्राताध्यक्ष घनश्याम बैरागी ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार हर दिन विभिन्न विभागों में संविदा कर्मी तो नियुक्त कर रही है पर कई वर्षो से काम कर रहे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने में आनाकानी कर रही है।
यदि जल्द से जल्द विभिन्न विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया तो हम आदोलन करेंगे(दैनिक जागरण,भोपाल,13.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।