मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

13 दिसंबर 2010

हिमाचलःअनुबंध शिक्षकों को छुट्टियों का वेतन देने की मांग

हिमाचल प्रदेश एलीमेंटरी स्कूल शिक्षक संघ के कार्यकारिणी की अहम बैठक रविवार को शिमला के कालीबाड़ी हॉल में हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने की। इसमें मांग की गई कि नियमित किए अनुबंध शिक्षकों को पहली जनवरी 2007 से नियमितीकरण के सभी लाभ अन्य शिक्षकों की भांति आठ वर्ष का सेवाकाल पूरा करने के बाद दिए जाएं। इसी तरह उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार नियमित हुए शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन अवकाश का वेतन तुरंत जारी किए जाने पर भी चर्चा हुई।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, महासचिव लायक राम शर्मा व संयुक्त सचिव सुभाष राणा ने सरकार से इन मांग को जल्द पूरा किए जाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन छुट्टियों के वेतन को लेकर पहले भी शिक्षकों ने उच्च न्यायालय में गुहार लगाई थी। इसे लेकर सरकार ने तीन दिसंबर को शिक्षा निदेशक ने अनुबंध से नियमित हुए शिक्षकों को वेतन दिए जाने की अधिसूचना भी जारी की थी। उन्होंने मांग रखी किअनुबंध से नियमित हुए शिक्षकों को एडहॉक शिक्षकों की भांति सभी वित्तीय एवं सेवा लाभ प्रथम नियुक्ति से दिए जाएं। वर्ष 2003 से पहले नियुक्त हुए सभी शिक्षकों को कंट्रीब्यूटिड पेंशन के स्थान पर सामान्य भविष्य निधि योजना के तहत लाया जाए। संघ ने सरकार से मांग की है कि टीजीटी के आरएंडपी नियम 1992 को यथावत रखा जाए अन्यथा संघ सरकार की दोहरी नीति का पुरजोर विरोध करेगा। निर्णय लिया गया कि संघ द्विवार्षिक चुनाव की तिथि का निर्धारण करने के साथ शीघ्र ही स्थापना दिवस भी मनाएगा(दैनिक जागरण,शिमला,13.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।