मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

15 दिसंबर 2010

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालयःआज बिना आवेदन बीएड में एडमिशन

खाली सीटों के संकट से जूझते बीएड कॉलेजों के लिए केयू प्रशासन ने अंतिम बार एडमिशन का पिटारा खोला है। जिसके चलते अब बिन आवेदन भी एडमिशन होंगे। यह अंतिम आस है जिसपर सभी बीएड कॉलेजों की सीटों का भविष्य टिका हुआ है। बीएड दाखिलों की कमेटी ने बुधवार दोपहर बाद के सत्र में बिना आवेदन फार्म भरने वाले विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया है। जिससे बीएड करने की चाहत रखने वाले विद्यार्थियों को एक और मौका मिल गया है।

बीएड दाखिला कमेटी की संयोजिका प्रो. सुषमा शर्मा ने बताया कि विभिन्न जिलों के निजी बीएड कॉलेजों में खाली सीटों के रहने के चलते बिना आवेदन फार्म भरने वाले विद्यार्थियों को भी बुलाया गया है। इससे बीएड की सभी सीटों को भरने का अंतिम प्रयास किया जाएगा। प्रो. सुषमा शर्मा ने साफ किया कि १५ दिसंबर तक ही दाखिले दिए जाएंगे। इसमें आवेदन फार्म न भरने की छूट इसलिए भी दी गई है कि कई विद्यार्थी आवेदन भरने से रह गए हैं(दैनिक भास्कर,कुरुक्षेत्र,15.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।