मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

07 दिसंबर 2010

आईआईएम उदयपुर कैंपस विवाद दिल्ली पहुंचा

उदयपुर में खुलने वाले आईआईएम के अस्थायी कैंपस को लेकर उठा विवाद अब दिल्ली पहुंच गया है। तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव विपिन चंद्र शर्मा इस मामले पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि अस्थायी कैंपस कहां और कब से खुलेगा, इस मामले में मुख्यमंत्री के स्तर पर ही अधिकृत रूप से घोषणा की जाएगी।

विभाग ने ढीकली स्थित आवासीय स्कूल में कैंपस को लेकर सीएमओ से मिले निर्देशों के बाद ओटीसी और एसआईईआरटी को वैकल्पिक रूप से तलाशा, लेकिन इस पर अंतिम फैसला नहीं हो पाया। तकनीकी शिक्षा मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीय का कहना है कि प्रमुख सचिव की दिल्ली में बैठक के बाद ही इस मामले में पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकता है।


मालवीय का कहना है कि अनुकूल कैंपस नहीं मिलने की स्थिति में पहले सत्र को अहमदाबाद आईआईएम में शुरू करने का प्रस्ताव मंत्रालय की ओर से दिया गया था, लेकिन वे चाहते हैं कि हर हाल में कैंपस उदयपुर में ही खुले।

कक्षाएं सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में
मालवीय ने देर शाम मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बताया कि आईआईएम की कक्षाएं सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में चलाने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आईआईएम की कक्षाएं अहमदाबाद ले जाने के संबंध में लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं(दैनिक भास्कर,जयपुर,7.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।