पौड़ी मेडिकल कालेज व हाईकोर्ट की बेंच को लेकर संघर्ष की तैयारी है। इस आंदोलन में अधिवक्ता, व्यापारी और नागरिक गोलबंद हो रहे हैं।
पौड़ी में हाईकोर्ट की बेंच पौड़ी की काफी पुरानी मांग है। राज्य बनने के बाद तत्कालीन अपर मुख्य सूचना आयुक्त विनोद नौटियाल भी आंदोलन में सक्रिय रहे थे। अधिवक्ता हाईकोर्ट की बेंच पौड़ी में स्थापित किए जाने को लेकर लामबंद हो रहे हैं। रविवार को धरने के बाद मुख्यमंत्री को अधिवक्ता ज्ञापन भेज चुके हैं और अब अधिवक्ता इस माह से सक्रिय आंदोलन शुरू करने की मुहिम में जुटे हुए हैं। बार एसोसिएशन की बैठक में तय किया गया कि यदि सरकार पौड़ी में बैंच की घोषणा नहीं करती तो एक बार फिर सड़कों पर संघर्ष होगा। व्यापार सभा पौड़ी ने भी अधिवक्ताओं को समर्थन किया है। मात्र हाईकोर्ट की बैंच नहीं बल्कि विश्व विद्यालय का मेडिकल कालेज भी पौड़ी में स्थापित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। प्रगतिशील विचार मंच, नागरिक संघर्ष समिति, अधिवक्ता संघ, व्यापार मंडल तय कर चुका है कि पौड़ी में मेडिकल कालेज और हाईकोर्ट की बैंच को लेकर हुई बैठक में इसी माह से आंदोलन का निर्णय लिया गया है। क्षेत्रीय विधायक यशपाल बेनाम ने भी समर्थन की घोषणा की गई(दैनिक जागरण,पौड़ी गढ़वाल,2.12.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।